Breaking News
IMG 20260522 WA0014

पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ एक को किया गिरफ्तार, हर्ष फायरिंग की सूचना पर हुई कार्रवाई

लाइव खगड़िया : जिले में अवैध हथियार तस्करों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मड़ैया थाना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम देवरी में छापेमारी कर एक अभियुक्त को एक देशी कट्टा, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और नगदी के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छैला कुमार उर्फ छैला यादव के रूप में हुई है।

हर्ष फायरिंग की सूचना पर घेराबंदी

मिली जानकारी के अनुसार, मड़ैया थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम देवरी में छैला कुमार उर्फ छैला यादव अपने घर के दरवाजे पर अवैध हथियार से हर्ष फायरिंग कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) राकेश कुमार के निर्देशानुसार त्वरित कार्रवाई की गई। मड़ैया थानाध्यक्ष सावित्री कुमारी और प. पुलिस अवर निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में सशस्त्र बल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर की घेराबंदी कर दी।

भारी मात्रा में कारतूस और नगदी बरामद

पुलिस टीम द्वारा की गई इस घेराबंदी के दौरान छैला यादव को दबोच लिया गया। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ:
अवैध हथियार: 01 देशी कट्टा
कारतूस: 40 पीस जिंदा कारतूस
नगदी: ₹30,000/- (तीस हजार रुपये) नगद
अन्य: 01 मोबाइल फोन

मामला दर्ज, आगे की कार्रवाई जारी

इस संबंध में मड़ैया थाना में शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की धारा 25(1-b)a/26 के तहत कांड संख्या- 208/26 (दिनांक: 22/05/2026) दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी और विधि सम्मत कार्रवाई में जुट गई है। स्थानीय पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और हथियार तस्करों पर नकेल कसने के लिए इस तरह का छापामारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Check Also

IMG 20260418 202535

हथियार तस्कर और इनामी अपराधी समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

हथियार तस्कर और इनामी अपराधी समेत तीन गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

error: Content is protected !!