Breaking News
1685811271065 1

जयंती पर याद किए गए पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस

लाइव खगड़िया : पूर्व रक्षामंत्री दिवंगत जॉर्ज फर्नांडिस की 93वीं जयंती पर शनिवार को जदयू कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वहीं जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर दिवंगत नेता का नमन किया गया. साथ ही पूर्व विधायक पूनम देवी यादव तथा जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल सहित जदयू नेताओं ने ओडिसा रेल हादसे के मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए श्रद्धांजलि दिया गया. मौके पर जदयू नेताओं ने मृतक के आश्रितों को 25 लाख, गंभीर रूप से घायलों को 5 लाख तथा मामूली रूप से घायल को 2 लाख मुआवजा व मृतकों के एक- एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग प्रधानमंत्री व रेलमंत्री से किया.

इस अवसर पर जदयू के जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि जॉर्ज फर्नांडीज प्रखर समाजवादी नेता और श्रमिकों की आवाज थे. उन्होंने संचार, उद्योग, रेल तथा रक्षा मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यो को धरातल पर उतारने का काम किया. उनकी कृतित्व एवं व्यक्तित्व सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा.

मौके पर जदयू के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार पटेल, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, उपाध्यक्ष निर्मला कुमारी, उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, जिला महासचिव अंगद कुमार, मानसी प्रखण्ड अध्यक्ष राजनीति प्रसाद सिंह, पूर्व नगर पार्षद् वीरेन्द्र पासवान, भूषण कुमार सिंह, पंकज पासवान, सुनील कुमार एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि उपस्थित थे.

Check Also

1776397923865

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान

error: Content is protected !!