Breaking News
IMG 20230331 WA0255

12वीं साइंस में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को संस्थान ने किया सम्मानित

लाइव खगड़िया : कोशी साइंस क्लासेज ने 12वीं की साइंस संकाय में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले संस्थान के 3 दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया. कोशी साइंस क्लासेस के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं को माला पहना कर मिठाई खिलाई गई और पुरस्कार देकर कर सम्मानित किया गया.

मौके पर साइंस में बिहार टॉपर रही खगड़िया की बेटी आयुषी नंदन, कॉमर्स में बिहार में थर्ड टॉपर पायल कुमारी और रग्बी की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी खगड़िया की बेटी कविता कुमारी को भी सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद क्षेत्र संख्या 7 की जिप सदस्य प्रियदर्शना सिंह के हाथों छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन सीएमडी मनीष कुमार सिंह व डायरेक्टर राजीव कुमार ने किया.

इस अवसर पर सम्मानित होने वालों में खगड़िया टॉपर आलोक कुमार ( 447 ), रितिक कुमार ( 434 ), विकास कुमार ( 431 ), वीरेंद्र कुमार ( 430 ), फातिमा ( 430 ), हसीन जहां ( 425 ), जूही भारती ( 423 ), आरती कुमारी ( 423 ), अवनीश कुमार ( 422 ), अमन कुमार ( 420 ), त्रिदेव कुमार ( 418 ), मोहम्मद फरहान ( 418 ), साहिल ( 418 ), दीपिका कुमारी ( 417 ), सपना कुमारी ( 415 ), रितु कुमारी ( 414 ), आदित्य राज ( 413 ), संगम भारती ( 413 ), नीरज कुमार ( 411 ), अंजली कुमारी ( 410 ), आदित्यराज ( 409 ), न्यूटन ( 407 ), साक्षी कुमारी ( 407 ), अमन कुमार ( 405 ) और सत्यम कुमार ( 404 ) आदि का नाम शामिल था.


मौके पर मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योतिष कुमार, शिक्षक हरिशंकर राय, मुन्ना श्रीवास्तव, स्वतंत्र कुमार, मोहम्मद निजामुद्दीन, अवधेश कुमार, मोहम्मद हसन, विकास कुमार, राजेश कुमार, विपिन राय, राजा, आकांक्षा, वृषण, मिथुन, चंदन, उदय आदि उपस्थित थे.

Check Also

1776397923865

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान

error: Content is protected !!