Breaking News
IMG 20230309 WA0141

अघोरी स्थान में होगा चैती दुर्गा पूजा, लगेगा मेला

लाइव खगड़िया : योगीराज डा रामनाथ अघोरपीठ विकास समिति बलुआही की बैठक गुरूवार को अघोरी स्थान में आयोजित की गई. मौके पर चैती दुर्गा मेला आयोजन को लेकर विचार-विमर्श किया गया. वहीं बताया गया कि योगिराज डॉ रामनाथ बाबा के सपनों को साकार करते हुए स्कूल की स्थापना एवं पार्क का निर्माण कराया गया है.

बैठक में चैती नवरात्रा में नौ दिनों तक पूरे विधि विधान से पूजा कराने एवं मेले के आयोजन का निर्णय लिया गया. साथ ही बाहर से आने वाले नाथ संप्रदाय के साधुओं के लिए भंडारा करने का निर्णय लिया गया. वहीं श्मशान के सर्वागीन विकास और सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा हुई. इस अवसर पर पूर्व नगर सभापति मनोहर कुमार यादव ने कहा कि खगड़िया में सबसे पहले अघोरी स्थान में ही चैती दुर्गा मेला लगता था. योगिराज डॉ रामनाथ अघोरी बाबा बहुत ही सिद्ध अघोरी थे और उन्होंने खगड़िया के बहुत सारे पीड़ित का कल्याण किया. साथ ही उन्होंने बताया कि चैती मेला में अघोरी स्थान में मैया की पूजा धूमधाम से होता था और गांव के लोगों का भंडारा होता था. जबकि यहां आयोजित दंगल में एक से एक पहलवान पहुँचते थे. उस वक्त दंगल देखने के लिए लोग बहुत दूर दूर से आते थे. उस समय रौशनी की व्यवस्था बाबा कुप्पा जलाकर करते थे. इस क्रम में एमजी मार्ग से अघोरी स्थान तक आम के पेड़ पर कुप्पा जलाया जाता था.

बैठक मे नगर परिषद के पूर्व सभापति सह राजद नेता मनोहर कुमार यादव, अघोरपीठ विकास समिति अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सचिव सदानंद सिह, पूजारी कारू नाथ, जम नाथ, अंबर नाथ, सतीश नाथ, कोषाध्यक्ष रणवीर कुमार, मनीष कुमार, अजीत तिवारी, मनीष कुमार, जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.

Check Also

IMG 20260530 221115

नगर परिषद: नई सशक्त स्थायी कमिटी के गठन के साथ ही कार्यशैली बदलने की उठी मांग, सामाजिक कार्यकर्ता का 5 सूत्रीय सुझाव

नगर परिषद: नई सशक्त स्थायी कमिटी के गठन के साथ ही कार्यशैली बदलने की उठी मांग, सामाजिक कार्यकर्ता का 5 सूत्रीय सुझाव

error: Content is protected !!