Breaking News
IMG 20230111 WA0247

कॉलेज से छात्रा की साइकिल हो गई चोरी तो छात्रों ने चंदा कर भेंट कर दी नई के लिए राशि

लाइव खगड़िया : बीते दिनों कोशी महाविद्यालय परिसर से छात्रा श्रंजलि कुमारी की साइकिल चोरी हो गई थी. पीड़ित छात्रा मधुवा की बताई जा रही है. घटना के बाद कोशी महाविद्यालय में स्नातक कला संकाय के प्रथम वर्ष की छात्रा श्रंजलि को घर से पढ़ाई के लिए महाविद्यालय पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. हलांकि घटना की सूचना महाविद्यालय के प्राचार्य को भी दिया गया. लेकिन चोरी गई साइकिल का कोई पता नहीं चल सका.

इधर कोशी महाविद्यालय छात्र संघ के कोषाध्यक्ष एवं छात्र राजद नेता राजा कुमार एवं गोलू कुमार को भी घटना की सूचना मिली और उन्होंने पहल करते हुए छात्रों के बीच चंदा किया और नई साइकिल खरीद के लिए छात्रा को राशि भेंट किया.

मामले पर छात्र संघ के कोषाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने छात्रा से संपर्क साधा और उन्हें जानकारी मिली कि साइकिल चोरी होने से छात्रा को क्लास करने में दिक्कत हो रही है. क्योंकि उनका घर कॉलेज से काफी दूर है. ऐसे में उन्होंने पहल करते हुए छात्रों के बीच चन्दा किया और नई साइकिल के लिए राशि संग्रह किया. फिर उसे पीड़ित छात्रा को भेंट कर दिया. मौके पर छात्र नेता गोलू कुमार, रौशन कुमार, प्रिंस कुमार एवं सूरज कुमार आदि मौजूद थे.

Check Also

IMG 20260619 WA0026 5 Scaled

बायपास रोड का नाम अब होगा ‘रामविलास पासवान मार्ग’, नगर परिषद की बैठक में 110 हाई मास्ट लाइटों को भी मंजूरी

बायपास रोड का नाम अब होगा 'रामविलास पासवान मार्ग', नगर परिषद की बैठक में 110 हाई मास्ट लाइटों को भी मंजूरी

error: Content is protected !!