Breaking News
IMG 20230106 WA0238

गुरु शांति प्रकाश जी के बताए रास्ते पर चलकर ही स्वस्थ व शिक्षित समाज का निर्माण संभव

लाइव खगड़िया : क्रांतिकारी युवा परिषद् के द्वारा स्वतंत्रता सेनानी, भारत भीम गुरु शांति प्रकाश जी की 30वीं पुण्यतिथि के अवसर पर परिषद् के अध्यक्ष धर्मेंद्र शास्त्री की अध्यक्षता में दान नगर के नरेंद्र भवन दान नगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी शुरुआत विशिष्ट अतिथि बजरंग दल के जिला संयोजक अंजनी कुमार व धर्मेंद्र शास्त्री ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं गुरु शांति प्रकाश के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया.

इस अवसर पर अंजनी कुमार ने कहा कि ईमानदारी, सत्यता, सादगी की प्रतिमूर्ति शांति गुरुजी जी की जीवनी से जिले के युवाओं को सीख लेने की आवश्यकता है और गुरु जी के बताए रास्ते पर चलकर ही स्वस्थ व शिक्षित समाज का निर्माण संभव है.

वहीं परिषद् के अध्यक्ष धर्मेंद्र शास्त्री ने कहा कि भारत भीम, स्वतंत्रता सेनानी दादा गुरु शांति प्रकाश जी का जीवन सीख से भरा है. जिससे प्रेरणा लेकर ही उन्होंने क्रांतिकारी युवा परिषद् एवं गुरूकुलम् संस्कृत शिक्षण संस्थान की स्थापना की है. साथ ही उनके द्वारा ही सिंचित बद्दूलाल व्यायामशाला को छोटे चाचा महेंद्र त्यागी जी चलाकर जिलेवासियों को स्वस्थ करने का काम कर रहे हैं.

कार्यक्रम को मध्यदेशीय वैश्य महासभा की महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ ऋचा योगमयी, जी.एस.एच.वाई.आई खगड़िया के डायरेक्टर नरेंद्र ब्रह्मचारी आदि ने भी संबोधित किया.

मौके पर आर्य कन्या उच्च विद्यालय की अध्यक्ष निर्मल ज्ञानमयी, अंशु प्रिया, अंशु कुमारी, खुशबू खातुन, अंजली, सौम्या, शिल्पी, सोनाली, आंचल, खुशी रजक, खुशी, गुलशन यादव, छोटू, मोहित, आयुष, राजा, लघुवीर, गौरव, शिवम, दीपक, सौरव आर्य आदि उपस्थित थे.

Check Also

1776397923865

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान

error: Content is protected !!