Breaking News
IMG 20220820 WA0137

कृष्ण जन्माष्टमी मेले का भाजपा नेता संजय खंडेलिया ने किया उद्धाटन

लाइव खगड़िया : जन्माष्टमी के अवसर पर नगर परिषद के वार्ड नंबर 38 के संसारपुर में श्री श्री १००८ जन्माष्टमी महोत्सव व मेले का आयोजन किया गया. मेले का उद्घाटन भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया के द्वारा किया गया. मौके पर सम्बोधित करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष अश्वनी चौधरी ने श्री कृष्ण की महिमा का बखान करते हुए कहा कि बुजुर्गों को अपने संस्कृति और धार्मिक संस्कार से नई पीढ़ी को निश्चित रूप से अवगत कराना चाहिए. वहीं भाजपा नेता बाबूलाल शौर्य ने कहा की “करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है” अर्थात आप जो भी कर रहे है या हम जो भी कर रहे है, ये सब श्री कृष्ण की मर्जी से हो रहा है.

मेले के उद्घाटन के पूर्व आयोजन समिति के अध्यक्ष सहित सभी अन्य पदाधिकारियों और स्थानीय गणमान्य लोगो ने भाजपा नेता संजय खंडेलिया का माला पहना कर और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया. वहीं भाजपा नेता ने कार्यक्रम में आमंत्रण के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे हर के विश्वास पर शत प्रतिशत खड़ा उतरने का प्रयास करेंगे और संसारपुर क्षेत्र के विकास या फिर यहां के लोगों के सुख-दुख में सदैव साथ रहेंगे.

मौके पर भाजपा महामंत्री रवि राज, जिला मंत्री कुलदीप आनंद, राज कमल दिवाकर्, पिंकी शर्मा, धीरज सरकार, सौरभ राज, राहुल राजकुमार, ऋषि कुमार, हर्ष केडिआ, रवि अग्रवाल, शुभम केडिया, प्रमोद साह, राजेश अग्रवाल, प्रिंस यादव, कुंदन राय आदि उपस्थित थे.

Check Also

1780494148013

स्कॉर्पियो से ₹7 लाख उड़ाने वाले कोढ़ा गैंग के सदस्य के घर से पूरी रकम बरामद, आरोपी फरार

स्कॉर्पियो से ₹7 लाख उड़ाने वाले कोढ़ा गैंग के सदस्य के घर से पूरी रकम बरामद, आरोपी फरार

error: Content is protected !!