Breaking News
1780494148013

स्कॉर्पियो से ₹7 लाख उड़ाने वाले कोढ़ा गैंग के सदस्य के घर से पूरी रकम बरामद, आरोपी फरार

लाइव खगड़िया : जिले के चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर ₹7 लाख उड़ाने वाले शातिर चोर को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कटिहार जिले में छापेमारी कर चोरी के सभी ₹7 लाख बरामद कर लिए हैं, हालांकि आरोपी फिलहाल फरार है।

छोला भटूरा लेने उतरे और हो गई टप्पेबाजी

जानकारी के अनुसार, मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान (वार्ड नंबर 6) निवासी बबलू यादव के 26 वर्षीय पुत्र प्रहलाद कुमार ने चित्रगुप्तनगर थाने में लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। प्रहलाद कुमार ने बताया कि 1 जून 2026 को दोपहर करीब 1:15 बजे उन्होंने एचडीएफसी (HDFC) बैंक से ₹7 लाख निकाले और अपनी ब्लैक स्कॉर्पियो से घर के लिए निकले थे।

रास्ते में कोसी कॉलेज के पास एक छोला भटूरा की दुकान पर वे गाड़ी लॉक करके छोला भटूरा पैक कराने चले गए। इसी बीच अज्ञात चोरों ने स्कॉर्पियो का शीशा तोड़कर गाड़ी में रखे ₹7 लाख गायब कर दिए।

सीसीटीवी फुटेज से खुला ‘कोढ़ा गैंग’ का राज

पीड़ित के आवेदन पर चित्रगुप्तनगर थाना कांड संख्या 87/26 दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। पुलिस ने जब HDFC बैंक और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले, तो उसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया।

जांच के बाद आरोपी की पहचान सिन्दु यादव उर्फ सिन्दु ग्वाला के रूप में हुई, जो कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के नयाटोला जुराबगंज का रहने वाला है।

कटिहार में छापेमारी, ₹7 लाख बरामद, आरोपी फरार

पहचान स्थापित होने के बाद खगड़िया पुलिस की टीम ने कटिहार के कोढ़ा थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी सिन्दु यादव के घर पर विधिवत छापेमारी की। पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी किए गए पूरे ₹7 लाख बरामद कर लिए हैं।

पुलिस का बयान

“घटना में संलिप्त मुख्य आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस इस मामले के सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है।”

कार्रवाई करने वाली टीम

इस उद्भेदन और बरामदगी में मुख्य रूप से नवीन कुमार (पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष, चित्रगुप्तनगर), आनंद राज (परि०पु०अ०नि०), DIU टीम खगड़िया एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Check Also

IMG 20260526 174023 Scaled

पुलिस को देखकर भाग रहे दो बाइक सवार युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

पुलिस को देखकर भाग रहे दो बाइक सवार युवक हथियार के साथ गिरफ्तार

error: Content is protected !!