लाइव खगड़िया: जिले के परबत्ता प्रखंड के खीराडीह गांव स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है। मेले के साथ ही शुरू हुए सीता-राम के रामधुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया है।
पूजा पंडाल में भगवान विश्वकर्मा के साथ-साथ सीता-राम, हनुमान, गणेश, राधा-कृष्ण, शंकर-पार्वती और राजा हरिश्चंद्र (उनकी पत्नी शैव्या व पुत्र रोहिताश्व सहित) की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।
मेले के मुख्य आकर्षण
मनोरंजन: बच्चों के लिए जम्पिंग झूला और छोटा झूला लगाया गया है।
खान-पान व खरीदारी: मिठाई, चाट, चाउमीन और खिलौनों की दुकानों से मेले की रौनक काफी बढ़ गई है।
ग्रामीणों के सहयोग से हो रहा आयोजन
इस भव्य मेले की सबसे बड़ी खासियत ग्रामीणों का आपसी सहयोग है। आयोजन को सफल बनाने और श्रद्धालुओं की सेवा में अनिल शर्मा, विलास शर्मा, सुमन कुमार, गणपति शर्मा, पंकज शर्मा, दिनेश शर्मा और विक्की शर्मा सहित तमाम ग्रामीण बढ़-चढ़कर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।






