Breaking News
E0A4B6E0A580E0A4B0E0A58DE0A4B7E0A495 E0A4B0E0A4B9E0A4BFE0A4A4 E0A4A1E0A4BFE0A49CE0A4BCE0A4BEE0A487E0A4A8 2022 06 17T191453.369

24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा रहेगा बंद, फेसबुक, वाट्सऐप और ट्विटर समेत कई ऐप पर बैन

लाइव खगड़िया : अग्निपथ भर्ती योजना को लेकर हो रहे हिंसक प्रदर्शन व आहूत भारत बंद को देखते हुए बिहार सरकार ने खगड़िया सहित 20 जिलों में इंटरनेट मीडिया पर रोक लगा दी है. यह रोक रविवार रात 11.55 बजे से अगले 24 घंटे तक प्रभावी होगा और सोमवार यानी 20 जून की रात 11.55 बजे तक प्रभावी रहेगा. जिन जिलों में रोक लगाई गई है, उसमें कैमूर, भोजपुर, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, नवादा, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, लखीसराय, बेगूसराय, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया, मधुबनी, जहानाबाद, खगड़िया और शेखपुरा शामिल है.

गृह विभाग की विशेष शाखा ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है. आदेश में कहा गया है कि अपर पुलिस महानिदेशक विधि-व्यवस्था और अन्य स्रोतों से जानकारी मिली है कि कुछ असामाजिक तत्व इंटरनेट सेवा का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म की मदद से गलत, भ्रामक संदेशों के साथ अफवाह फैलाई जा रही है, जिससे अराजक स्थिति उत्पन्न हो रही है. ऐसे में शांति व्यवस्था के लिए 20 जिलों में फेसबुक, ट्विटर और वाट्सएप जैसे इंटरनेट मीडिया साइट्स पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है. इन जिलों में इन सोशल साइट्स से कोई भी संदेश, तस्वीर या वीडियो सोमवार की रात तक एक दूसरे से शेयर नहीं की जा सकेगी.

इन ऐप को किया गया बैन

– Facebook

– Twitter

– Whatsapp

– QQ

– Wechat

– Qzone

– Tublr

– Google+

– Baidu

– Skype

– Viber

– Line

– Snapchat

– Pinterest

– Telegram

– Reddit

– Snaptish

– Youtube (upload)

– Vinc

– Xanga

– Buaanet

Check Also

IMG 20260219 223000

सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी भारी, महिला के साथ फेसबुक फ्रेंड ने की हैवानियत की हदें पार

सोशल मीडिया पर दोस्ती पड़ी भारी, महिला के साथ फेसबुक फ्रेंड ने की हैवानियत की हदें पार

error: Content is protected !!