Breaking News
IMG 20220615 WA0115

भव्य गंगा आरती का आयोजन, दर्जनों भाजपा नेताओं ने की शिरकत

लाइव खगड़िया : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा मोदी सरकार का 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत शहर के बलुआही अघोरी स्थान में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया. इस दौरान मुख्य पुरोहित विकास झा के द्वारा गंगा आरती करवाया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक रवीश चंद्र सिंहा, सह संयोजक राजेश कुमार निराला, भाजपा नेता रामानुज चौधरी, सुरेश प्रसाद भगत, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह, कार्यक्रम के व्यवस्थापक जिला महामंत्री जितेंद्र यादव, सुमित्रा देवी राय नगर अध्यक्ष अश्विनी कुमार चौधरी, मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार साह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ अमर सत्यम, पर्यावरण मंच के संयोजक कुंदन सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के संयोजक प्रभाकर झा, उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक नंदू कुमार, पूर्व जिला महामंत्री शत्रुघ्न भगत, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील चौधरी, मनोज जैन ,ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मधु देवी, रेनू देवी आदि ने गंगा आरती में शिरकत किया. साथ ही मां गंगा की पूजा-अर्चना की गई.

मौके पर रामानुज चौधरी ने कहा कि गरीब कल्याण महापर्व के समापन के अवसर पर पूर्व निर्धारित गंगा आरती से कार्यक्रम का समापन किया गया. क्योंकि सनातन धर्म में मां गंगा को मां का दर्जा दिया गया है और मां गंगे की साफ- सफाई व अर्चना सनातन धर्म में सर्वोपरि माना गया है. वहीं कार्यक्रम के संयोजक रवीश चंद्र सिन्हा ने कहा कि मौके पर मां गंगा की साफ-सफाई का भी संकल्प लिया गया. वहीं जिला महामंत्री जितेंद्र यादव ने कहा कि मां गंगा अपने अविरल धारा से सभी प्राणियों का कल्याण करती है और धरती पर अपनी धारा से हरियाली लाने का काम करती है. जबकि जिला उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा कि 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम में पार्टी सभी मोर्चा ने बढ़ – चढ़कर हिस्सा लिया और सरकार की सभी योजनाओं को घर-घर तक भाजपा कार्यकर्ता पहुंचाने का काम कर रही है. साथ ही लोगों को सम्मान और गरीब कल्याण महापर्व पर सरकार की उपलब्धियां भी बताई जा रही है.

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेश भगत, जिला मंत्री आलोक विद्यार्थी, रामाकांत रजक, नगर उपाध्यक्ष राजेश कुमार निराला, रितेश शर्मा, संजय गुप्ता, महामंत्री नीरज सिंह राजपूत, नगर मंत्री अभिनंदन कुमार यादव, ग्रामीण के मंडल महामंत्री गौतम कुमार, मंडल मंत्री अजय कुमार, खगेश कुमार, सन्हौली मंडल के महामंत्री कुंदन कुमार, जिला कार्यसमिति सदस्य राजेश सिंह, सुनील चौधरी, नंदू कुमार साह, नंदू , सुशांत कुमार, प्रतीक आर्यन, पीयूष राज, प्रियंक राज, रविंद्र कुमार, राकेश कुमार, चंदन कुमार, विशाल कुमार, तानिया, निशा, आभा, मधु, मीरा, नीतू, प्रियंका आदि ने भाग लिया.

Check Also

1776397923865

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान

error: Content is protected !!