Breaking News
IMG 20220511 WA0013

इलाज के दौरान मरीज की मौत, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के मड़ैया सहायक थाना क्षेत्र के मड़ैया निवासी विनोद मुनि की पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो के बाद परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया. बताया जाता है कि 25 वर्षीय सोनी देवी की मौत इलाज के दौरान हो गया. जिसके बाद मृतका के परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर मड़ैया थाना के समीप चिकित्सक के क्लीनिक के पास शव के साथ सड़क़ जाम कर दिया. वहीं मड़ैया थाना की पुलिस के आश्वासन के बाद परिजनों ने जाम को हटाया.

मृतका के परिजनों ने बताया कि पिछले सप्ताह सोनी देवी का तबियत खराब होने पर मड़ैया के एक सेवा सदन में भर्ती कराया था. जहां इलाज के बाद मरीज को परबत्ता के एक निजी हास्पिटल भेज दिया गया. जहां एक चिकित्सक के द्वारा मरीज का आपरेशन किया गया और आपरेशन के बाद मरीज की हालत खराब होने पर वहां के चिकित्सक उसे बेगुसराय ले जाकर इलाज करने लगे. जहां एक सप्ताह बाद बुधवार की सुबह इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. जिसके बाद शव को एम्बुलेंस से मड़ैया भेज दिया गया. इधर शव पहुंचते ही परिजनों ने मड़ैया थाना के पास एम्बुलेंस में रखे शव के साथ सड़क जाम कर दिया. मामले पर मड़ैया थानाध्यक्ष विजय कुमार सहनी ने बताया है कि परिजन के आवेदन के आलोक में दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Check Also

Poster 2026 05 23 112312

हरियाणा में बॉयलर फटने से खगड़िया के मजदूर की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

हरियाणा में बॉयलर फटने से खगड़िया के मजदूर की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

error: Content is protected !!