मुख्य सामग्री पर जाएं
आपका शहर

राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में मनाई गई संत शिरोमणि रविदास की जयंती

IMG 20220216 WA0226

लाइव खगड़िया : जिले के सदर प्रखंड के आवास बोर्ड स्थित राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज के संरक्षक डॉ स्वामी विवेकानंद एवं प्राचार्य डॉ इंद्रजीत ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया.




मौके पर संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ इंद्रजीत ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास के अनुसार सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए प्रेम, सहयोग, सहानुभूति दया, क्षमा, सहनशीलता, परोपकार की अत्यंत आवश्यकता है. वहीं कॉलेज के संरक्षक डॉक्टर विवेकानंद ने कहा कि समरस समाज के निर्माण एवं भारत को विश्व में सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए सामाजिक कुरीतियों व भेदभाव को त्यागना होगा.

IMG 20220216 WA0229

इस अवसर पर प्रो प्रदीप, प्रो सत्येंद्र कुमार, प्रो शशि भूषण कुमार, प्रो सुरेंद्र कुमार, प्रो कर्मवीर कुमार, प्रो अनुराधा कुमारी, प्रो भारती सहित छात्र अध्यापक व छात्र अध्यापिकाओं ने संत शिरोमणि रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया. साथ ही सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया गया.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!