Breaking News
IMG 20220214 WA0234

पुलवामा के शहीदों की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन

लाइव खगड़िया : 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों की पुण्य स्मृति पर विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल के द्वारा शहर के नगर पालिका रोड स्थित आमंत्रण विवाह भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नितिन कुमार चुन्नू ने किया. वहीं भारत माता एवं पुलवामा में शहीद हुए जवानों के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित किया गया तथा दीप प्रज्वलित किया गया.




रक्तदान शिविर में विहिप के 17 कार्यकर्ताओं ने रोटरी ब्लड बैंक बेगूसराय के अधिग्रहण में रक्तदान किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में प्रांतीय धर्माचार्य प्रमुख रामाशंकर सिंह कश्यप, बजरंग दल के विभाग संयोजक पंकज सिंह, प्रांत समरसता प्रमुख विलाश चंद्र सिंह एवं नशा मुक्त अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत उपस्थित थे.

रक्तदान करने वालों में अभिनव उदित, दिवेश कुमार, सुमन कुमार रोशन, संजय कुमार, दिव्यांशु उर्फ गोपाल झा, कुमार सानू, बिट्टू कुमार, प्रिंस राज उर्फ पंकज साह, बमबम कुमार, प्रवीण कुमार, नीरज गुप्ता, ओम प्रकाश कुमार, रवि रोशन कुमार, प्रवीण चौरसिया, नीतीश कुमार, प्रियांशु, कुणाल एवं भूतपूर्व भारतीय सैनिक संजय मालाकार का नाम शामिल है. सभी को विश्व हिंदू परिषद् के द्वारा अंग वस्त्र, श्रीमद्भागवत गीता एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया .

मौके पर विहिप के जिला सह मंत्री संजय कुमार वर्मा, नीलकमल दिवाकर, धर्मेंद्र शास्त्री, राजेश गुप्ता, अमित कुमार, भरत चौधरी, केशव मोदी, प्रिंस कुमार, संगम कुमार, रुकमणी देवी, अमृता आदि प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे. वहीं बजरंग दल के मूल मंत्र सेवा, सुरक्षा और सम्मान के संकल्प को दोहराया गया.



Check Also

IMG 20260619 WA0026 5 Scaled

बायपास रोड का नाम अब होगा ‘रामविलास पासवान मार्ग’, नगर परिषद की बैठक में 110 हाई मास्ट लाइटों को भी मंजूरी

बायपास रोड का नाम अब होगा 'रामविलास पासवान मार्ग', नगर परिषद की बैठक में 110 हाई मास्ट लाइटों को भी मंजूरी

error: Content is protected !!