Breaking News
IMG 20211226 WA0078

अंतिम संस्कार के लिए नहीं थे पैसे, सहयोग के लिए मनोहर का उठा हाथ

20211222 181109

IMG 20211226 200210 499

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : किसी की मौत के बाद परिजनों पर वैसे ही दुखों का पहाड़ टूट जाता है और ऐसे वक्त में यदि अपनों के दाह-संस्कार के लिए रूपये ना हो तो किसी पर क्या गुजरती है, यह सहज ही महसूस किया जा सकता है. कुछ ऐसी ही परिस्थिति में गरीब परिवार की तरफ पूर्व नगर सभापति सह राजद नेता मनोहर कुमार यादव का हाथ बढ़ा है और उन्हें आर्थिक सहयोग कर पीड़ित परिवार की परेशानी को कुछ कम करने का प्रयास किया गया है.




मिली जानकारी के अनुसार बलुआही बस स्टैंड के वार्ड नंबर 26 निवासी 70 वर्षीय चीना सदा एवं 72 वर्षीय मंती देवी की मृत्यु हो जाने पर उनके दाह संस्कार के लिए चंदा करने की नौबत आन पड़ी थी. बताया जाता है कि दोनों मृतक बहुत ही गरीब परिवार से थे. ऐसे में मनोहर यादव सामने आये और दोनों ही मृतकों के दाह संस्कार लिए उन्होंने 5-5 हजार का सहयोग किया.

20211226 19412620211226 204754

पूर्व नगर सभापति सह राजद नेता मनोहर कुमार यादव ने बताया है कि दोनों महादलित समुदाय से थे. चीना सदा का कोई अपना सगा भी नहीं है. वे कचड़ा से पन्नी एवं अन्य बेकार समान चुन कर अपना पेट भरते थे. इस बीच अधिक उम्र होने की वजह से बीती रात उनकी मृत्यु हो गई. जबकि मंती देवी की मृत्यु भी शनिवार को दिन के दो बजे हो गया. मृतका अपनी बेटी द्रोपदी के यहां रह रही थी. मां की मौत के बाद उनकी पुत्री द्रोपदी देवी ने अपनी मां के दाह संस्कार के लिए पैसे नहीं होने की बात कहते हुए सहयोग की गुजारिश की थी.

20211222 193130

सहयोग राशि राजद के बलुआही स्थित राज कार्यालय में भेंट की गई. मौके पर नगर पार्षद रणवीर कुमार, समाजसेवी अजय भारती, सर्वजीत पांडे, अजीत तिवारी आदि मौजूद थे.



Check Also

IMG 20260630 WA0027

परबत्ता अंचल कार्यालय में दुस्साहस: चेंबर में घुसकर सीओ हरिनाथ राम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

परबत्ता अंचल कार्यालय में दुस्साहस: चेंबर में घुसकर सीओ हरिनाथ राम पर हमला, आरोपी गिरफ्तार

error: Content is protected !!