मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

मो. शहाबुद्दीन बने जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

IMG 20210831 WA0002



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जनता दल (यू) के जिला कार्यालय में मंगलवार को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने किया. वहीं उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन शुरू से ही पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं और पार्टी के हर अभियान में ड बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा क् खगड़िया सहित अन्य जिलों में भी अल्पसंख्यक समुदाय में इनका विशेष महत्व है. मौके पर मोहम्मद शहाबुद्दीन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुके व फूल-माला के साथ स्वागत किया.

IMG 20210829 225712 733IMG 20210812 WA0006IMG 20210812 WA0005

बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल, पार्टी के जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा, युवा लोकसभा प्रभारी विक्रम यादव, सुमित कुमार सिंह, सुनीत कुमार चौधरी, जिला प्रवक्ता अरबिन्द महान, जिला महासचिव उमेश सिंह पटेल, पंकज कुमार सिंह, पंकज कुमार गुप्ता, समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार सिंह, वकील कुमार सिंह, राजीव कुमार, कन्हैया लाल साह उपस्थित थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!