Breaking News
IMG 20210831 232003 380

भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर तैयारियां तेज

IMG 20210812 WA0006

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : भारतीय जनता पार्टी के द्वारा गौशाला रोड स्थित मंडप हॉल में मंगलवार को 4 व 5 सितंबर को होने वाले ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की सफलता को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया. जिसका नेतृत्व जिला प्रभारी मुन्ना चौधरी एवं कार्यक्रम संयोजक सह ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने किया.

IMG 20210829 225712 733

बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष , मंच मोर्चा के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक, वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. वहीं संबोधित करते हुए जिला प्रभारी मुन्ना चौधरी ने ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर दी गई जिम्मेदारियों को निर्वहन करने की कार्यकर्ताओं से अपील किया.

वही कार्यक्रम संयोजक संजय खंडेलिया ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता आगामी बैठक को सफल बना कर पूरे बिहार में खगड़िया का की ओर से एक सुंदर संदेश दे सकते हैं. इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजन कुमार राज ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर 70 कमेटियां बनाई गई है जिन्हें विभिन्न दायित्व दिया गया है. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन ओबीसी मोर्चा के कद्दावर नेता तथा बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद व पमुख्यमंत्री रेनू देवी तथा पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी करेंगे . वहीं बताया गया कि उद्घाटन कार्यक्रम के बाद बिहार सरकार के कई मंत्री तथा नेता कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. जबकि आगामी 5 दिसंबर को गृह राज्य मंत्री (भारत सरकार) नित्यानंद राय और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा.संजय जायसवाल के भी आने की स्बीकृति मिल चुकी है. ये नेता भी दिन के 1:00 बजे स्थानीय चित्रगुप्त नगर स्थित टाउन हॉल में एक सभा को संबोधित करेंगे.IMG 20210812 WA0005

बैठक मे पूर्व जिला अध्यक्ष अर्जुन कुमार शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष रवीशचंद्र सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह, दीपक सिंह, जिला महामंत्री रवि राज सिंह राजपूत, जिला महामंत्री जितेंद्र यादव, विधि प्रकोष्ठ केवजिला संयोजक राजीव कुमार, चुनाव सेल के जिला संयोजक प्रोफेसर अरविंद कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता मनीष चौधरी, महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष वंदना कुमारी, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष राकेश पासवान, गोगरी नगर संयोजक राजेश पंडित, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुड्डू हजारी, राजेश सिंह, शिक्षा मंच के जिला संयोजक प्रभाकर झा आदि उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष ने की.

Check Also

1776397923865

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान

error: Content is protected !!