मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

बस स्टैंड व सदर अस्पताल के पास डीलक्स शौचालय का होगा निर्माण

IMG 20210809 WA0002



लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक सोमवार को नगर सभापति सह सशक्त स्थायी समिति के पीठासीन पदाधिकारी सीता कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. मौके पर विगत बैठक की संपुष्टि पर विचार विमर्श किया गया. वहीं नगर परिषद क्षेत्र में जननायक कर्पूरी ठाकुर कल्याण छात्रावास के भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि को हस्तांतरण करने पर भी चर्चाएं हुई.

……….

मौके पर बताया गया कि गंडक नदी के जल स्तर बढ़ने के कारण जेएनकेटी स्टेडियम के समीप नगर सुरक्षा बाँध में लगे स्लुइस गेट एवं दान नगर के समीप के स्लुइस गेट को बाढ़ नियंत्रण विभाग के द्वारा बंद कर दिया गया है. जबकि शहर को नालों से निकलने वाला पानी इस दोनों ही स्लुइस गेट से निकलता था. ऐसे में दान नगर स्लुइस गेट के पास बड़ा पम्प लगाकर पानी को निकाला जा रहा है. साथ ही जेएनकेटी स्टेडियम के पास भी चार पम्प सेट लगाकर पानी निकाला जा रहा है. बैठक में शहर से पानी निकाले जाने में व्यय की राशि की स्वीकृति दी गई. 

बैठक में बलुआही बस स्टैंड एवं सदर अस्पताल के पास  डीलक्स शौचालय निर्माण की स्वीकृति दी गई. वहीं अनुकम्पा के आधार पर अमरेश ठाकुर को नगर शिक्षक नियोजन के अध्यक्ष सह नगर सभापति सीता कुमारी ने नियोजन पत्र देकर बापू मध्य विद्यालय ,बलुआही में योगदान देने का निर्देश दिया.

IMG 20210809 WA0000

मौके पर नगर उपसभापति सुनील कुमार पटेल, नगर कार्यपालक पदाधिकारी राजीव कुमार गुप्ता, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य पूनम कुमारी, आफरीन बेगम, चंद्रशेखर कुमार, नगर पार्षद रणवीर कुमार, प्रधान सहायक जितेंद कुमार आदि उपस्थित थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!