मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

भक्तों की भावनाओं के साथ चोरों ने किया खिलवाड़, दानपेटी से उड़ा ले गए रूपये

IMG 20210719 WA0003




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : भक्तों की भावनाओं के साथ खिलावाड़ करते हुए चोरों ने दान पेटी से श्रद्धालुओं के द्वारा मंदिर में दान किए गये हजारों रूपये उड़ा लिया है. चोरी की घटना को शहर के हृदयस्थली राजेन्द्र चौक पर अवस्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में अंजाम दिया गया है. हद है कि चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा है.

IMG 20210719 WA0002

पंचमुखी हनुमान मंदिर में चोरी की घटना की खबर सोमवार की सुबह उस वक्त मिली जब रोज की तरह मंदिर के पुजारी शंभू नाथ ठाकुर मंदिर की साफ-सफाई व पूजा के लिए वहां पहुंचे. बताया जाता है कि मंदिर के पुजारी ने मंदिर के मुख्य द्वार का ताला खोल जैसे ही अंदर प्रवेश किया कि वे दान पेटी का टूटा ताला देख सन्न रह गए. दान पेटी खुला हुआ था और उसमें पड़ा सारा रूपया गायब था. 


इतना ही नहीं, मंदिर में लगा सीसीटीवी कैमरा एवं उसके डीवीआर को भी चोर अपने साथ ले गये. कहा जा रहा है कि चोर मंदिर के पश्चिमि भाग में लगे ग्रिल का ताला तोड़ कर मंदिर के अंदर प्रवेश किया और दान पेटी पर हाथ साफ कर गया. अनुमान लगाया जा रहा है कि दान पेटी में लगभग 30 से 35 हजार की राशि थी.

BannerMaker 21122020 135916

पंचमुखी हनुमान मंदिर में हुई चोरी की घटना के संदर्भ में पंकज कुमार रंजन ने नगर थाना में आवेदन दिया है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. इधर मंदिर में चोरी की घटना को लेकर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!