मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

फेसबुक पोस्ट पर टिप्पणी कर दी गई परबत्ता विधायक को गोली मारने की धमकी

IMG 20210717 WA0005




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ संजीव कुमार को फेसबुक पर एक पोस्ट के माध्यम से गोली मारने की धमकी दी गई है. मामले को लेकर उनके समर्थकों के बीच आक्रोश है. मिली जानकारी के मुताबिक परबत्ता प्रखंड के सलारपुर निवासी गौतम कुमार पोद्दार ने अपने फेसबुक आईडी से विधायक के कामकाज एवं उनकी विभिन्न गतिविधियों को लेकर फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया था. उस पोस्ट पर नितेश कुमार नामक एक फेसबुक आईडी से टिप्पणी करते हुए लिखा गया कि “परबत्ता के विधायक डॉ संजीव कुमार को कल गोली मार दिया जायेगा”. 


नितेश कुमार नामक किसी शख्स के द्वारा धमकी भरा इस पोस्ट के बाद सनसनी फैल गई. मामले को लेकर सलारपुर निवासी गौतम कुमार ने परबत्ता थाना में शिकायत दर्ज कराई है. जबकि परबत्ता के थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास ने बताया है कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और धमकी भरा पोस्ट करने वाले आईडी की पहचान के लिए आवश्यक प्रक्रिया अपनाई जा रही है. उधर विधायक डॉ संजीव कुमार ने कहा कि मामले की सूचना डीजीपी को दे दिया गया है. साथ ही उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से धमकी देने वाले शख्स पर कार्रवाई करने की मांग की है.

मामले पर बोले परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार, देखें वीडियो



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!