मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

माघी पूर्णिमा : अगुवानी गंगा तट पर आस्था में डुबकी लगाने वालों का उमड़ा सैलाब

IMG 20210227 WA0005




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले के परबत्ता प्रखंड के दक्षिणी छोर पर अवस्थित उत्तरवाहिनी गंगा नदी के अगुवानी घाट पर शनिवार को माघी पूर्णिमा के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में पवित्र स्नान किया. इसके पूर्व शुक्रवार की शाम से ही श्रद्धालुओं का जत्था गंगा तट पर पहुंचने लगा था.  जो कि रविवार दोपहर बाद तक चलता रहा. शनिवार को भीड़ के कारण दिन भर अगुवानी – नारायणपुर जी एन बांध एवं अगुवानी – महेशखूंट सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहीं.

IMG 20210227 WA0007IMG 20210227 WA0008

माघी पूर्णिमां को लेकर प्रशासन ने अगुवानी बस स्टेंड से लेकर घाट तक चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था किया गया था और दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी. साथ ही सीओ अंशू प्रसून, परबत्ता थानाध्यक्ष संजय कुमार विश्वास मौजूद थे. उधर गंगा घाट पर स्थानीय गोताखोर की टीम तैनात किया गया था. घाट पर महिलाओं के लिए कपड़े बदलने हेतु चेंज रुम, तथा सहायता केंद्र बनाया गया था. सुरक्षा के मद्देनजर नदी में बेरेकेंटिग किया गया था और मेडिकल टीम व ऐम्बुलेंस तैनात था. 


परंपरा के अनुसार अधिकांश श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान करने के पश्चात घाट पर ही दही चूड़ा का आनंद लिया. इसको लेकर लोग पारंपरिक तरीके से तैयारी के साथ आये थे. वहीं घाट पर लगे मेला में चाट पकौड़े, जलेबी, भूंजा आदि की दुकाने सजी थी.

IMG 20210123 WA0006

माघी पूर्णिमां के अवसर पर दर्जनों लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी गंगा तट पर कराया. वहीं कइयों ने गंगा में छागड़ चढाया. दिनभर घाट पर अखंड रामधुन का आयोजन चलता रहा. माघी पूर्णिमां के अवसर पर आमतौर पर श्रद्धालु गंगा स्नान के पश्चात गंगाजल तथा गंगा नदी किनारे की मिट्टी को अपने साथ लेकर जाते हैं. इस दिन भरे हुए गंगाजल को विशेष पवित्र माना जाता है. जिसका उपयोग पूजा के अवसर पर किया जाता है.

IMG 20210227 WA0006IMG 20210227 WA0009

माघी पूर्णिमा के अवसर पर पांचवें साल सामाजिक सरोकार से जुड़ा हमारा परबत्ता’ व्हाट्सएप ग्रुप के द्वारा श्रद्धालुओं की सेवा शिविर लगाया गया. ग्रुप के द्वारा श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क जल व चेंज रूम की सुविधा उपलब्ध कराया गया. वहीं जनहित हेम्योक्लिनिक के डॉ अविनाश कुमार स्वास्थ्य संबंधित परामर्श देते दिखे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!