मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

शहर के बदहाल बाइपास सड़क की जल्द बदलेगी सूरत

IMG 20210226 204946 400




लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर शहर के बाइपास सड़क की दुर्दशा की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया है. वहीं उन्होंने बताया हौ कि नगर परिषद, पथ निर्माण विभाग एवं जल संसाधन विभाग की आपसी रस्साकस्सी का यह सड़क शिकार बनकर रह गया है.

IMG 20210123 WA0006

मामले पर भाजपा नेता संजय खंडेलिया ने बताया है कि मामले को लेकर सारे तथ्यों से मंत्री को अवगत करा दिया गया है और उन्होंने आश्वासन दिया है कि दोनों विभागो के वरीय पदाधिकारियों से बात करके उक्त सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का मार्ग प्रशस्त करने की पहल की जायेगी. 


साथ ही प्रदेश प्रवक्ता संजय खंडेलिया ने बताया है कि 24 घंटे से भी कम समय में मंत्री सम्राट चौधरी ने पथ निर्माण मंत्री और प्रधान सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों से बात करके बाइपास सड़क के निर्माण में आ रहे गतिरोध को और विभागीय पेंच को दूर कर लिया है. वहीं उन्होंने ने बताया है कि बायपास सड़क का निर्माण अब पथ निर्माण विभाग ही करेगा और साथ ही सड़क निर्माण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित करने का आदेश भी संबंधित पदाधिकारियों को दे दिया गया है. साथ ही उन्होंने मामले पर मंत्री के त्वरित पहल पर जिलेवासियों की तरफ से उनका आभार व्यक्त किया है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!