Breaking News
IMG 20210126 WA0007 1

गणतंत्र दिवस : राजेन्द्र चौक पर पूर्व विधायक के द्वारा किया गया झंडोत्तोलन

20210124 025350

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंगलवार को शहर के हृदय स्थल राजेन्द्र चौक पर पूर्व विधायक पूनम देवी यादव के द्वारा झण्डोत्तोलन किया गया. वहीं एनसीसी कैडेक के जवानों के द्वारा तिरंगे को सलामी दी गई.

IMG 20210126 WA0008IMG 20210123 WA0006

मौके पर पूर्व विधायक पूनम देवी यादव ने स्वतंत्रता आन्दोलन के वीरों और महापुरुषों को शत-शत नमन करते हुए कहा कि आज ही के दिन देश में संविधान लागू हुआ था. इसलिए यह दिन भारत के लिए गौरव का दिन है. साथ ही उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में खगड़िया को स्वच्छ और सुन्दर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया और आज विकास की रोशनी हर घर तक दिखाई दे रही है.


वहीं उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम कर रही है. ऐसे में जनता, जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन की सहभागिता से ही शेष कार्यों को भी अंजाम तक पहुंचाने की जरूरत है. साथ ही उन्होंने भाईचारे का माहौल कायम रखने की अपील करते हुए कहा कि हर पग पर रणवीर-पूनम जनता के साथ हैं.

20201230 164945

इस अवसर पर अमित कुमार प्रिंस, विनय कुमार वरुण, मोहम्मद बली, प्रभु यादव, उज्जवल कुमार, केदार चौरसिया, हम के संजय यादव, निर्धन यादव, वकील यादव, मनोहर भगत, कुणाल कुमार, बंटी कुमार, धीरेन्द्र कुमार यादव, विपीन यादव, शंकर सिंह, नन्द सिंह पहलवान आदि उपस्थित थे.

Check Also

Poster 2026 06 21 111159

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, बिहार STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 5 गिरफ्तार

error: Content is protected !!