मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

दर्दनाक हादसा : नाला में गिरकर डूबने से 6 वर्षीय बच्ची की मौत

IMG 20200721 WA0009




लाइव खगड़िया : जिले के नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को नाला में गिरने से 6 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. घटना शहर के जेएनकेटी स्कूल के समीप का बताया जाता है. मृतका सदर प्रखंड के माड़र निवासी मंजूर आलम की पुत्री अफसाना खातून बताई जा रहीं हैं. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची अपने पिता के साथ शहर के जय प्रकाश नगर में किराये के मकान में रहा करती थीं. हादसे के वक्त उनके पिता गैरेज में काम कर रहे थे. घटना नाला पार करने के दौरान का बताया जा रहा है. कहा जा रहा है कि उस वक्त बारिश के कारण सड़क पर पानी जमा था. इसी दौरान बच्ची नाले के खुले भाग में जा गिरी. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ धर्मेन्द्र कुमार भी मौके पर पहुंचे. 


20200603 142010

घटना के बाद जेसीबी के द्वारा नाले के ढक्कऩ को हटाकर बच्ची को खोजने का प्रयास शुरू हुआ. करीब एक घंटे के मशक्कत के बाद बच्ची को घटना स्थल से कुछ दूरी पर नाले से बाहर निकाला गया. जिसके उपरांत आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से ही बच्ची के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है. उधर जिलाधिकारी आलोक रंजन घोष के निर्देश पर सदर अचंल अधिकारी के द्वारा 4 लाख की मुआवजा राशि का चेक मृतका के परिजन को सौंप दिया गया है.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!