मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

सफाईकर्मी दूसरे दिन भी रहे हड़ताल पर, सभापति ने किया काम पर लौटने की अपील

IMG 20200626 215751 033




लाइव खगड़िया : नगर परिषद के सफाईकर्मी शुक्रवार को दूसरे दिन भी हडताल पर रहे. हड़ताल के कारण शहर में गंदगी बढती जा रही है. इस बीच नगर सभापति सीता कुमारी ने सफाईकर्मी से वार्ता कर कहा है कि एक तरफ शहर कोरोना जैसे महामारी से लड़ रहा है और दूसरी तरफ बरसात का मौसम है. ऐसे में हड़ताल ठीक नहीं है.

20200603 142010



वहीं उन्होंने सफाईकर्मियों से कहा कि पुलिस अधीक्षक ने मामले की जांच का आदेश वरीय पदाधिकारी को दिया है और दोषी पर निश्चित रूप से करवाई की जायेगी. साथ ही उन्होंने सफाई कर्मियों से तत्काल हड़ताल को समाप्त करने और काम पर लौटने की अपील किया. सफाईकर्मी से वार्ता के दौरान नगर पार्षद रणवीर कुमार, दीपक चंद्रवंशी, जितेंद्र गुप्ता, समाजसेवी नितिन कुमार चुन्नू, कुंज बिहारी पासवान, राजेश कुमार आदि मौजूद थे.

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!