Breaking News
IMG 20200622 WA0001

चाइनीज सामान का बहिष्कार के लिए आत्मनिर्भर खगड़िया ने चलाया अभियान




लाइव खगड़िया : शहर के राजेन्द्र चौक पर सोमवार को आत्म निर्भर खगड़िया की टीम के द्वारा अभियान चलाकर चीन में बने सामानों की बिक्री और खरीद का बहिष्कार करने का आह्वान लोगों से किया गया. वहीं गलवान घाटी में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया.

20200603 142010

मौके पर संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर खगड़िया के संयोजक डॉक्टर विवेकानंद ने कहा कि लोगों को ना सिर्फ चीन में बने हुए सामान का बहिष्कार करना होगा बल्कि स्थानीय स्तर पर निर्मिक सामानों का उपयोग कर उसे प्रोत्साहन भी करना होगा.

IMG 20200622 WA0002



कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं की टोली के साथ शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण किया तथा दुकानदारों से चाइनीज समानों को विक्रय के लिए नहीं रखने की अपील करते हुए लोगों से चीन के सामानों का उपयोग नहीं करने का आह्वान किया. साथ ही दुकानदारों से अपने दुकान व संस्थान का उद्योग विभाग से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की अपील करते हुए कहा कि इससे व्यवसाय के वृद्धि में सरकार से सहयोग प्राप्त किया जा सकता है और समय की मांग को देखते हुए दुकानदार उन्हेंं अपने दुकान का विस्तार करना भी आवश्यक है. ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त हो सके.

भ्रमण के दौरान आत्मनिर्भर खगड़िया की टीम ने दुकानदारों से लोकल उत्पाद को बेचने और प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया. मौके पर आत्मनिर्भर खगड़िया के संदीप कुमार, पप्पू यादव, चंद्र भूषण कुमार , दीपक कुमार, छोटू कुमार, अंकित कुमार, मोहित कुमार, इंदु कुमार निराला, जन्मेजय कुमार, सत्यम कुमार, मोहम्मद अफरोज, कौशल कुमार, असीम कुमार, कुंदन कुमार आदि उपस्थित थे.

Check Also

1776397923865

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान

शादी के 4 महीने बाद ही नवविवाहिता ने नदी में कूदकर दी जान

error: Content is protected !!