Breaking News
IMG 20200329 WA0000

युवा शक्ति सेवा दल के द्वारा मास्क, साबुन व सैनिटाइजर का वितरण




लाइव खगड़िया : नगर परिषद के पूर्व सभापति सह जाप किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में युवा शक्ति सेवा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को नगर परिषद क्षेत्र के दान नगर सहित आस-पास के मुहल्लों में मास्क, साबुन और सैनिटाइजर वितरण किया. साथ ही कार्यकर्ताओं ने लोगों से लॉक डाउन का पालन करते हुए अपने घर में ही रहने की अपील किया और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दिया.

IMG 20200326 WA0000IMG 20200328 WA0000




अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने लोगों को भीड़-भाड़ से बचने और आवश्यक समान लेने के समय सोशल डिस्टेंस बना कर रखने की जानकारी दिया. साथ ही रहीमपुर उत्तरी पंचायत में सेवा दल के कार्यकर्ताओं के द्वारा चूना व बिलीचिंग का छिड़काव किया गया. युवा शक्ति सेवा दल के अभियान में नगर पार्षद शिवराज यादव, जन अधिकार छात्र परिषद के प्रदेश सचिव सुमित कुमार, जन अधिकार युवा परिषद के जिलाध्यक्ष विक्की आर्या, अमरेश पटेल आदि उपस्थित थे.


Check Also

IMG 20260309 WA0033

CM नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

CM नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' को लेकर हलचल तेज, करोड़ों की योजनाओं की मिलेगी सौगात

error: Content is protected !!