मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

चातर में युवक की गोली मारकर हत्या,बेलौर में नदी से बालक का शव बरामद

IMG 20190820 WA0010




लाइव खगड़िया : जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में बीती रात अपराधियों के द्वारा गोली मारकर एक वृद्ध की हत्या कर देने की खबर अभी ठंडी भी नही पड़ी थी कि मंगलवार को जिले से एक और हत्या की खबर आ गई. ताजा मामला अलौली थाना क्षेत्र का बताया जाता है. मिली जानकारी के अनुसार चातर के बहियार में 40 वर्षीय सत्तो सदा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक नयाटोला मुसहरी का रहने वाला था. जो मजदूरी किया करता था.

BannerMaker 19082019 000028BannerMaker 20082019 102900

घटना के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दिया गया. मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों का आक्रोश भी झेलना पड़ा. आक्रोशितों के द्वारा अपराधी की जल्द गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग किया जा रहा था. मौके पर कई थाने की पुलिस व पुलिस पदाधिकारी भी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित में किया गया.




दूसरी तरफ जिले के मोरकाही थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक बालक का शव मिलने की खबर है. मिली जानकारी के अनुसार बेलौर बहियार के पास के नदी से शव को बरामद किया गया है. जिसकी पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी स्व. बबलू यादव के 12 वर्षीय पुत्र गोलू कुमार के रूप में हुई है.

BannerMaker 19082019 011936BannerMaker 19082019 013808

बताया जाता है कि मृतक चातर में ही रहकर खेतीबाड़ी का काम देखा करता था. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!