मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

बड़ी सफलता : चौथम में 120 कार्टन विदेशी शराब बरामद




लाइव खगड़िया : पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी के निर्देश पर जिले मे अपराधियों व शराब कारोबारियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के बीच गुरुवार की देर रात चौथम पुलिस को शराब की एक बड़ी खेप बरामद करने में सफलता मिली है.गुप्त सूचना के आधार पर चौथम के थानाध्यक्ष गुंजन कुमार के नेतृत्व में की गई छापेमारी में तेलौंछ के एक बगीचे में खड़ी ट्रक से रायल स्टेज ब्रांड की 120 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया है.

IMG 20190209 WA0001

बताया जाता है कि झारखंड से लायी गई शराब को बगीचे में उतारा जा रहा था.इसी दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई.वहीं ट्रक के ड्राइवर व खलासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.जिसकी पहचान झारखंड के गिरिडीह जिला निवासी शमशुद्दीन अंसारी एवं बोकारो जिला के अनुराग कुमार के रूप में हुई है.

IMG 20190209 WA0000




मौके से पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है.बहरहाल पुलिस शराब के कारोबार में लिप्त लोगों की पहचान व उसकी गिरफ्तारी के लिए कवायद तेज कर दी है.

Milan 2



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!