Breaking News
IMG 20190106 WA0010

चोरी की 10 लाख के जेवरात के साथ चार की गिरफ्तारी




लाइवखगड़िया: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक घर में हुई लाखों की चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने करीब 10 लाख के जेवरात के साथ चार युवको को गिरफ्तार किया है.जिसमें जिले के मानसी थाना क्षेत्र के खुटिया निवासी नीरज यादव सहित बेगूसराय जिले के हीराटोला निवासी चंदन यादव व सिकराम कुमार एव़ भागलपुर जिले के पंकज पोद्दार का नाम शामिल है.

PhotoText 14Milan 2बताया जाता है कि पंकज पोद्दार महेशखुंट में जेबर के कारीगरी का काम करता था.मामले की जानकारी देते हुए रविवार को सदर इंस्पेक्टर बासुकीनाथ झा ने बताया कि पुलिस टीम ने पहले चंदन यादव को गिरफ्तार किया.जिन्होंने चोरी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली और फिर उनकी निशानदेही पर अन्य को गिरफ्तार किया गया.


1 CopyNiranjanमौके से पुलिस ने ताला तोड़ने का औजार सहित एक मारूती कार भी बरामद किया है.उल्लेखनीय है कि चोरी की घटना के बाद चोरी के सामान बरामदगी व चोरों की गिरफ्तारी के लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन के द्वारा एक टीम गठित किया गया था.जिसमें मुफ्फसिल थाना प्रभारी शंभू कुमार पासवान,दारोगा सरोज कुमार सिंह व अरूण कुमार सिन्हा सहित पुलिस के कई जवान शामिल थे.

Check Also

IMG 20260116 224421

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई ‘जांच’?

मेडिकल संस्थान में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल, क्या नियमों को ताक पर रखकर की गई 'जांच'?

error: Content is protected !!