मुख्य सामग्री पर जाएं
खगड़िया

खगड़िया में इंजीनियर के घर निगरानी की दबिश, पटना-नालंदा तक फैली जांच

1786731733562

लाइव खगड़िया: बिहार सरकार के निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। ब्यूरो ने पथ निर्माण विभाग, खगड़िया के कार्यपालक अभियंता श्री संजय कुमार के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला दर्ज किया है।

आरोपी और मामला

प्राथमिकी अभियुक्त श्री संजय कुमार, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, खगड़िया के विरुद्ध दिनांक 13.08.2026 को निगरानी थाना कांड सं0-098/26 के अंतर्गत भ्रष्टाचार निवारण (संशोधित) अधिनियम 2018 की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। उन पर 1,01,01,000/- (एक करोड़ एक लाख एक हजार) रुपये का आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है, जो उनकी कुल ज्ञात आय से लगभग 61% अधिक है।

तलाशी अभियान

न्यायालय से प्राप्त सर्च वारंट के आधार पर, निगरानी ब्यूरो, पटना की तीन टीमों ने शुक्रवार को अभियुक्त के तीन ठिकानों – पटना और नालंदा स्थित आवास तथा खगड़िया स्थित कार्यालय/आवास – पर एक साथ तलाशी ली।

बरामद संपत्ति और निवेश:

तलाशी के दौरान, अभियुक्त द्वारा अपने और परिजनों के नाम पर अर्जित की गई संपत्ति से संबंधित महत्वपूर्ण अभिलेख और निवेश के दस्तावेज बरामद किये गए हैं। अब तक मिली संपत्ति का विवरण इस प्रकार है:
नगद: 1,29,000/- रु.
स्वर्णाभूषण: वर्तमान मूल्य 18,85,000/- रु.
चांदी के आभूषण: वर्तमान मूल्य 68,574/- रु.
अचल संपत्ति: प्राथमिकी में दर्ज कुल 13 अचल संपत्तियां, जिनका कुल मूल्य 1,88,01,000/- (एक करोड़ अट्ठासी लाख एक हजार) रुपया है। इसके अतिरिक्त, बिहार शरीफ स्थित उनके द्वारा निर्मित एक अन्य तीन मंजिला आवासीय भवन का भी पता चला है।
जमीन समझौता: 3 जमीन एग्रीमेंट के कागज भी मिले हैं, जिनका कुल मूल्य 1,28,66,277/- रुपये है, जिनमें बयाना के रूप में कुल 20,00,000/- रुपये का भुगतान किया जा चुका है।

जांच जारी

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने संपत्ति जब्ती की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की गहनता से जांच जारी है।

शेयर
error: Content is protected !!