मुख्य सामग्री पर जाएं
गोगरी

पत्नी की हत्या कर रची थी लूट की झूठी कहानी, 24 घंटे के भीतर शातिर पति गिरफ्तार

Poster 2026 08 24 055333

लाइव खगड़िया: जिले के गोगरी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने एक महिला की चाकू मारकर की गई हत्या का 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन करते हुए मृतका के ही शातिर पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए लूटपाट और अज्ञात अपराधियों द्वारा हत्या की झूठी कहानी गढ़ी थी।

क्या था पूरा मामला?

22 अगस्त की रात्रि करीब 10 बजे गोगरी थाना क्षेत्र के छोटी मलिया निवासी मो० अरशद मंसुरी (पिता- मो० अब्बास) ने थाने पर पहुंचकर सूचना दी थी कि वह अपनी पत्नी के साथ बच्चे को ढूंढने जमालपुर मेला जा रहा था। इस दौरान रास्ते में तीन अज्ञात अपराधियों ने पैसे छीनने का प्रयास किया और विरोध करने पर उसकी पत्नी को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस जांच में खुले चौंकाने वाले राज

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) गोगरी के नेतृत्व में एक विशेष टीम (SIT) और जिला आसूचना इकाई (DIU) का गठन किया गया। मामले की छानबीन के लिए FSL और डॉग स्क्वाड की टीम को भी लगाया गया था।
तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जब पुलिस ने गहराई से छानबीन की, तो परत-दर-परत चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

पुलिस की कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपी पति मो० अरशद मंसुरी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने स्वीकार किया कि उसका अपनी पत्नी के साथ लगातार विवाद और झगड़ा होता था। आरोपी का अपनी साली के साथ निजी संबंध था, जिसके चलते उसने बदला लेने की गहरी साजिश रची। साजिश के तहत वह अपनी पत्नी को बगीचे में ले गया, जहां पहले उसका गला घोंटा और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी।

बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी पति की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया खून से सना चाकू और एक मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। इस संबंध में गोगरी थाना कांड संख्या 303/26, दिनांक 24.08.2026, धारा 103(1)/61(2) बी.एन.एस. 2023 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापामारी दल में थे शामिल

पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष अजय शंकर (गोगरी थाना)
पु०अ०नि० दिनेश कुमार (गोगरी थाना)
पु०अ०नि० राजेश ठाकुर (गोगरी थाना)
पु०अ०नि० अवन्ती कुमारी (गोगरी थाना)
पु०अ०नि० मनोज प्रसाद (गोगरी थाना)
DIU टीम एवं सशस्त्र बल

शेयर
error: Content is protected !!