मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

आग की लपटों ने जला डाला दर्जनों महादलित परिवारों का आशियाना




लाइव खगड़िया : जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत बुच्चा पंचायत के नोनहा महादलित टोला में शुक्रवार को आग लगने से 2 दर्जन से अधिक घर जलकर राख हो गया.बताया जाता है कि बिजली की तार से उठी चिंगारी से लगी आग ने देखते ही देखते दर्जनों महादलित परिवारों के आशियाने को जला डाला.

1544720833434

IMG 20181214 WA0002

साथ ही घर में रखी अनाज,बर्तन, कपड़ा,जेवर सहित नगदी भी खाक हो गया.आग में कुछ मवेशी के भी जल जाने की बातें बताई जा रही है.



पीड़ितों में श्री कांत सदा,मुकेश सदा,छेदी सदा,मेदी सदा,प्रेम दास,नेवालाल सदा,अर्जुन सदा,बिन्देश्वरी सदा,कैलू सदा,टेकन सदा,फेकन सदा,ललीता देवी,चंदन देवी,पुषिया देवी,मीरा देवी आदि का नाम बताया जा रहा है.

IMG 20181210 WA0022IMG 20181214 WA0003

घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष मिथलेश यादव भी नोनहा गांव पहुंचे.वहीं उन्होंने ठंड के मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित परिवारों को रहने व खाने की व्यवस्था शीघ्र करने की मांग की है.मौके पर कैजरी पंचायत समिति सदस्य राजीव कुमार सहनी,अभिमन्यु यादव,गुलाब यादव,फुदो यादव आदि मौजूद थे.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!