मुख्य सामग्री पर जाएं
Recent

फुटबॉल टूर्नामेंट : मुश्कीपुर को हराकर खगड़िया ने जमाया ट्राफी पर कब्जा




लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : कार्तिक पूजा के अवसर पर जिले के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत इंटर विद्यालय बैसा के मैदान में चल रहे तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट के आखिरी दिन रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच खेला गया.जिसमें मुश्कीपुर एवं खगड़िया की टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिला.दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में दोनों ही टीम के खिलाड़ी को विरोधी टीम पर गोल दागने की कोशिशों में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी और इन कोशिशों के बीच खगड़िया की टीम एक गोल दागने में कामयाब रहा.

IMG 20181125 WA0009

जबकि मुश्कीपुर टीम के खिलाड़ी कोई भी गोल करने में असफल रहे और खिताबी मुकाबला खगड़िया की टीम ने 1-0 से अपने नाम कर लिया.खेल के उपरांत फुटबाल टूर्नामेंट के फाइनल के विजेता खगड़िया की टीम को जिला परिषद के उपाध्यक्ष ग्यासउद्दीन ने ट्राफी प्रदान किया.



मौके पर मड़ैया ओपी अध्यक्ष राजकुमार साह,सेवानिवृत शिक्षक विधानचन्द्र,नरेश दास,बैसा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनीष कुमार,मेला समिति के अध्यक्ष शिव यादव,पप्पू यादव सहीत बड़ी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे.वहीं ट्राफी वितरण समारोह के मौके पर खिलाड़ियों को संबोधितधित करते हुये जिप उपाध्यक्ष ग्यासउद्दीन ने कहा कि एक जीत या एक हार से खिलाड़ियों के प्रतिभा का आंकलन नहीं हो सकता है.खेल में निरंतरता जरूरी है और इसे बनाये रखना खिलाडियों का लक्ष्य होना चाहिए.जिससे वे ग्रामीणस्तर से उपर उठकर खुद का,जिले का और अपने क्षेत्र का वो नाम रौशन कर सकें.



शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!