लाइव खगड़िया : अनुमंडल हिंदी भाषा साहित्य परिषद गोगरी के तत्वावधान में हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में रजिस्ट्री मोड़ स्थित दुर्गा स्थान प्रांगण में एक भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित उग्रमोहन झा ने की, जबकि विधिवत शुरुआत अतिथियों द्वारा सामूहिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीसीएलआर गोगरी राजकुमार और विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजस्व पदाधिकारी गोगरी सुजीत कुमार, सुरेश कुमार यादव, राजकिशोर यादव, प्रखंड प्रमुख अशोक पंत, नगर परिषद गोगरी जमालपुर के उपसभापति राजेश कुमार पंडित और सेवानिवृत शिक्षक योगेंद्र चौधरी उपस्थित रहे। आगत अतिथियों और कवियों को पुष्पमाला व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
ओजस्वी कविताओं ने मोहा मन
डॉ. स्वराक्षी स्वरा की सरस्वती वंदना “मैं पुजारन हूं तुम्हारी शारदे” से कवि सम्मेलन का आगाज हुआ। मंच संचालन डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने बेहद उत्कृष्ट और सारगर्भित रूप से किया। दरभंगा से आए कवि विनोद कुमार हंसौरा समेत शंकरानंद, शशि शेखर, पूजा श्रीवास्तव, कंचन नंदन हर्ष, अभिराज आनंद, कामरान अल्वी, डॉ. सोहन कुमार सिन्हा, सुरेश यादव, डॉ. पुष्पा मिश्रा, योगेंद्र चौधरी और बाल कवि शीर्ष मिश्रा ने अपनी शानदार रचनाओं से श्रोताओं को सम्मोहित किया। बाल कवि शीर्ष मिश्रा की प्रस्तुति की वरिष्ठ अधिकारियों ने विशेष सराहना की।
अतिथियों ने हिंदी को बढ़ावा देने और इसे आम जनमानस की भाषा व राष्ट्रीय धरोहर बताया। इस अवसर पर डॉ. मुरारी यादव, नीरज कुमार, वरीय अधिवक्ता अनंत प्रसाद, नंदकिशोर मंडल, त्रिभुवन कुमार, नलिनेश सिन्हा, अमर सिंह, जहीर आलम, सरपंच परमानंद प्रसाद, नवलकिशोर सिंह, अधिवक्ता प्रेम शंकर मिश्र, वार्ड सदस्य राकेश कुमार, करुणेश मिश्रा, मनोज कुमार मिश्रा और डॉ. रवि कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।






