मुख्य सामग्री पर जाएं
परबत्ता

बेलदौर में 174 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार, परबत्ता में 36 लीटर विदेशी शराब जब्त

IMG 20260611 WA0018

लाइव खगड़िया : जिले में अवैध नशीले पदार्थों और शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के दिशा-निर्देशन में कार्रवाई करते हुए जिले की पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप और विदेशी शराब बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

बेलदौर में पुलिस को देखकर भागे तस्कर, पीछा कर दबोचा

बेलदौर थाना क्षेत्र में ‘डायल 112’ की टीम सुबह के समय गश्त पर थी। सुबह करीब 03:45 बजे जब पुलिस टीम पनसलवा हाई स्कूल के पास पहुंची, तो एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति बीच में सफेद प्लास्टिक का बोरा दबाकर जाते दिखे।
पुलिस की गाड़ी देखकर तस्करों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने पीछा कर उन्हें घेर लिया। वाहन रुकते ही दोनों आरोपी गाड़ी छोड़कर भागने लगे, जिसमें से पुलिस ने दौड़कर एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला।

बरामदगी और आरोपी की पहचान

गिरफ्तार आरोपी: रोहित कुमार, निवासी: पनसलवा, थाना: बेलदौर, जिला: खगड़िया।
बरामदगी: बोरे की तलाशी लेने पर Triprolidine Hydrochloride – Codeine Phosphate (प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप) की 100ml वाली कुल 174 बोतलें (कुल मात्रा 17.40 लीटर) और एक दोपहिया वाहन जब्त किया गया।
मामला दर्ज: बेलदौर थाना में कांड सं०-196/26, दिनांक-10.06.2026 दर्ज कर NDPS Act की धारा 80/20(b)(ii)(C) के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम: इस कार्रवाई में स०अ०नि० अमरेंद्र कुमार (डायल 112) और उनके साथ सशस्त्र बल शामिल थे।

परबत्ता में शराब तस्कर के घर छापेमारी, बक्से से मिली 36 लीटर अंग्रेजी शराब

परबत्ता थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कन्हैयाचक के एक घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण कर उसे बेचने का धंधा कर रहा है और आरोपी पहले भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। सूचना के सत्यापन के लिए जब पुलिस टीम रात करीब 02:00 बजे वहां पहुंची, तो पुलिस को देखकर घर के अंदर से एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। स्थानीय चौकीदार ने भागने वाले व्यक्ति की पहचान मकान मालिक अमरेश चौधरी के रूप में की।

बरामदगी का विवरण

घर के बरामदे में रखे एक लकड़ी के बक्से की तलाशी लेने पर विभिन्न ब्रांडों की कुल 36.330 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई, जिसका विवरण इस प्रकार है:
Royal Stag Deluxe Whisky (750ml): 04 पीस
Magic Moments Grain Vodka (750ml): 08 पीस
Green Label Whisky (750ml): 05 पीस
Officer’s Choice Original Whisky (180ml): 126 पीस
Royal Blue Whisky (180ml): 05 पीस

मामला दर्ज

मामले में परबत्ता थाना कांड सं०-236/26, दिनांक-11.06.2026 दर्ज कर बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधि०-2016 की धारा-30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस छापेमारी दल का नेतृत्व स०अ०नि० पिंकू राम और उनके साथ मौजूद सशस्त्र बल ने किया।

शेयर करें
शेयर
error: Content is protected !!