Breaking News
IMG 20231116 WA0237 1

भक्ति भाव व विधि-विधान के साथ की गई भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा

लाइव खगड़िया : जिला मुख्यालय में चित्रगुप्त नगर स्थित चित्रगुप्त मंदिर में बुधवार को कायस्थ समाज के लोगों और कलमजीवियों ने भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना भक्ति भाव व विधि-विधान के साथ श्रद्धा पूर्वक की गई. इस अवसर पर मुख्य यजमान डाॅ सोहन कुमार सिन्हा सहित अशोक नारायण कर्ण, मुकेश कुमार, नीलरतन अम्बष्ठ, अंचल अधिकारी (झारखंड) प्रणव अम्बष्ठ, अजिताभ सिन्हा, गोपाल कुमार, अनंत कुमार सिन्हा, अमित कुमार, प्रभात कुमार, आरके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

पूजा के अवसर पर मंदिर परिसर पहुंचे सिविल सर्जन डॉ अमिताभ सिन्हा का चित्रगुप्त महापरिवार के अध्यक्ष अशोक नारायण कर्ण, अजिताभ सिन्हा, मुकेश कुमार आदि ने स्वागत किया. मौके पर रविश चंद्र, अरूण नारायण वर्मा, संजय कुमार सिन्हा, निशांत अष्ठाना, अनिल कुमार सिन्हा, अनन्त कुमार सिन्हा, पवन कुमार सिन्हा, ईशान सिन्हा, आदर्श सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, पवन कुमार श्रीवास्तव, संजीव कुमार सिन्हा, संजय कुमार, रंजन कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

चित्रगुप्त महापरिवार के द्वारा चित्रांश मिलन समारोह भी आयोजित किया गया. जिसमें डॉ प्रभाकर सिन्हा, एडीजे राकेश चंद्र, वरीय अधिवक्ता अशोक नारायण वर्मा, राकेश मोहन, राजीव प्रसाद, शेखर कुमार सिन्हा, प्रफुल्ल वर्मा, वार्ड पार्षद राकेश कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में चित्रांश बंधुओं ने परिवार के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज की. बाद में पूर्व नगर सभापति एवं राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव और उनके पार्टी पदाधिकारियों ने भी भगवान चित्रगुप्त का दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया.

Check Also

IMG 20260214 WA0026

महाशिवरात्रि पर श्री चित्रगुप्त मंदिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़, तैयारियां पूरी

महाशिवरात्रि पर श्री चित्रगुप्त मंदिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़, तैयारियां पूरी

error: Content is protected !!