Breaking News
IMG 20231020 WA0246

इस मंदिर का पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : शुक्रवार की शाम शंख, घंटे एवं जय माता दी की घोष के साथ मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा को पिंडी पर विराजमान कर अतिप्राचीन सिद्ध पीठ श्री चतुर्भुजी दुर्गा मंदिर बिशौनी का पट दर्शन हेतु खोल दिया गया. मंदिर का पट खुलते ही मां चतुर्भुजी दुर्गा के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी. वहीं मां की जयकार से वातावरण भक्तिमय हो उठा.

जिले के परबत्ता प्रखंड के श्री चतुर्भुजी दुर्गा मंदिर बिशौनी में षष्ठी के दिन ही मंदिर का पट खोलने की परंपरा सदियों पुरानी रही है. बताया जाता है कि मां दुर्गा की प्रतिमा पिंडी पर विराजमान होने के बाद पूजा-पाठ की विधि-विधान और भी बढ़ जाती है.

पंडित डॉ प्राण मोहन कुंवर, पंडित मनोज कुंवर, आचार्य उत्कर्ष गौतम उर्फ रिंकू झा आदि ने बताया कि षष्ठी की संध्या पिंडी पर मां की प्रतिमा विराजमान होने के बाद श्रृंगार से भरी डाली को लेकर मां दुर्गा का आह्वान किया गया. जिसे आमतौर पर अधिवास पूजा कहा जाता हैं. वहीं सप्तमी के दिन उक्त श्रृंगार से भरी डाली का उपयोग मां भगवती की प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा में किया जाता हैं. उस दिन से मां भगवती की पूजा वृहत रुप से प्रारंभ हो जाती है.

Check Also

IMG 20260214 WA0026

महाशिवरात्रि पर श्री चित्रगुप्त मंदिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़, तैयारियां पूरी

महाशिवरात्रि पर श्री चित्रगुप्त मंदिर में उमड़ेगी भक्तों की भीड़, तैयारियां पूरी

error: Content is protected !!