मुख्य सामग्री पर जाएं
परबत्ता

परबत्ता विधायक का क्षेत्र भ्रमण जारी, कई कार्यक्रमों में हुए शामिल

IMG 20230828 WA0102 1

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : विधायक डॉ संजीव कुमार ने अपने परबत्ता स्थित अपने आवास पर रविवार को जनता दरबार लगाया. वहीं क्षेत्र के विभिन्न जगहों से आए लोगों की समस्याओं से वे रूबरू हुए और संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को समस्याओं से अवगत कराकर तुरंत समाधान करने का निर्देश दिया.

विधायक ने परबत्ता प्रखंड के सियादातपुर अगुवानी पंचायत के डुमरिया बुजुर्ग ग्राम में विधायक निधि से निर्मित सड़क का उद्घाटन कर उसे जनता को समर्पित किया. साथ ही उन्होंने भरतखंड ग्राम में केदार भगत के घर से कब्रिस्तान तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया. वहीं उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हमारा लक्ष्य ही हर क्षेत्र में विकास करना है. जिसमें सड़क की विशेष महत्ता होती है. उनका लक्ष्य है कि उनके कार्य काल में एक भी कच्ची सड़क न बचे सबका समय रहते पक्कीकरण कराया जायेगा.

विधायक ने कबेला ग्राम में 9 दिन से चल रहे राम ध्वनि महायज्ञ के समापन में भी भाग लिया. वहीं सावन मास की सोमवारी को लेकर रविवार की शाम भक्ति जागरण का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार ने किया. इसके पूर्व आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. मौके पर मिथिलेश कुमार, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष ललन शर्मा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह, जदयू के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ध्रुव कुमार शर्मा, परबत्ता मुखिया संघ के अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, सौढ उत्तरी मुखिया प्रतिनिधि उमेश सिंह, तेमथा करारी मुखिया राजीव चौधरी, मुखिया बबलू सिंह, पंचायत समिती सदस्य प्रतिनिधि लालरत्न कुमार, माया राम मंडल, गौतम सिंह, रवि यादव, प्रमुख प्रतिनिधि बबलू मंडल, एमएलसी प्रतिनिधी राजू कुमार, उपाध्यक्ष मणिभूषण राय, गौरव चौधरी, नीलेश पासवान, मुखिया राहुल कुमार आदि उपस्थित थे.

शेयर
error: Content is protected !!