मुख्य सामग्री पर जाएं
गंगौर

फिरौती के लिए अपहृत बालक 05 घंटे के अंदर सकुशल बरामद, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार

IMG 20260821 180237 Scaled

लाइव खगड़िया: जिले के गंगौर थाना क्षेत्र से फिरौती के लिए अपहृत एक बालक को पुलिस ने महज 05 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपहरणकर्ताओं को भी बेगूसराय से गिरफ्तार किया है।

घटना और फिरौती: 20 अगस्त 2026 को पुलिस को सूचना मिली थी कि अज्ञात अपराधियों द्वारा एक बच्चे का अपहरण कर लिया गया है और परिजनों से 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी जा रही है।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई: सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भानु प्रताप सिंह के निर्देशानुसार एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी सहयोग और त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बालक को बेगूसराय के कपसिया नगर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों—1. हिटलर कुमार और 2. बलराज कुमार (दोनों पिता- स्वर्गीय रामाशीष पोद्दार, साकिन- सिंथौल डीह, थाना- सिंथौल, जिला- बेगूसराय) को गिरफ्तार किया है।

कानूनी कार्रवाई: इस संबंध में गंगौर थाना कांड संख्या- 138/26, दिनांक 20.08.2026, धारा 137(2)/140(2)/3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी दल में शामिल सदस्य

इस सफल अभियान में गंगौर थाना अध्यक्ष पु0अ0नि0 श्यामसुंदर पासवान, डीआईयू टीम और सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे।

शेयर
error: Content is protected !!