Breaking News
IMG 20230217 180200

लूटपाट का विरोध करने पर ट्रेन में बदमाशों ने युवक को मारी गोली

लाइव खगड़िया : समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड के इमली व सलौना स्टेशन के बीच ट्रेन में लूट की घटना का विरोध करना एक युवक को मंहगा पड़ गया है. इस दौरान बदमाशों ने युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया और उनकी मोबाइल लूट ली गई.

घटना को समस्तीपुर-सहरसा मेमू ट्रेन में बीती रात बदमाशों ने अंजाम दिया है. जिसके बाद ट्रेन में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया और वहां दहशत का माहौल कायम हो गया. घायल युवक समस्तीपुर जिले के रोसरा थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी 17 वर्षीय नयन कुमार बताया जाता है. गंभीर रूप से जख्मी युवक का इलाज अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार युवक मेमू ट्रेन में रोसरा स्टेशन पर चढ़ा था और उन्हें खगड़िया स्टेशन पर उतरना था. जहां से उसे फिर दूसरी ट्रेन से किशनगंज के लिए जाना था. लेकिन इस बीच मेमू ट्रेन में लूटपाट की इरादे से चढ़े चार बदमाशों ने जैसे ही युवक का मोबाइल लूटने का प्रयास किया तो युवक इसका विरोध करने लगा. इस क्रम में एक बदमाश ने उन्हें गोली मार दी और फिर उनका मोबाइल लूट लिया गया. बहरहाल रेल पुलिस घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है.

Check Also

Poster 2026 04 07 092420

नेटवर्क नहीं, दिल का कनेक्शन जोड़ने टावर पर चढ़ा युवक, नीचे रोती रही माँ और ऊपर चलता रहा ड्रामा

नेटवर्क नहीं, दिल का कनेक्शन जोड़ने टावर पर चढ़ा युवक, नीचे रोती रही माँ और ऊपर चलता रहा ड्रामा

error: Content is protected !!