मुख्य सामग्री पर जाएं
गंगौर

नेटवर्क नहीं, दिल का कनेक्शन जोड़ने टावर पर चढ़ा युवक, नीचे रोती रही माँ और ऊपर चलता रहा ड्रामा

Poster 2026 04 07 092420

लाइव खगड़िया : कहते हैं इश्क सिर चढ़कर बोलता है, लेकिन जिले के गंगौर थानाक्षेत्र के तेताराबाद गांव में इश्क सीधे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। एक सरफिरे आशिक ने प्यार में मिली नाकामी और तकरार के बाद खुद को शोले फिल्म के ‘वीरू’ वाले अंदाज में पेश किया, जिसने घंटों परिजनों, पुलिस और ग्रामीणों की सांसें अटकाए रखीं।

क्या था पूरा मामला?

तेताराबाद गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक युवक को 70 फीट ऊंचे मोबाइल टावर के शिखर पर बैठे देखा। नीचे खड़े लोग शोर मचाते रहे, लेकिन युवक टस से मस नहीं हुआ। चर्चाओं का बाजार गर्म है:

  • पहली चर्चा: युवक जिस लड़की से बेपनाह मोहब्बत करता था, उसके परिजनों ने शादी के प्रस्ताव को सिरे से ठुकरा दिया।
  • दूसरी चर्चा: प्रेमिका से किसी बात पर अनबन हुई, जिसके बाद लड़की ने प्रेमी का नंबर ‘ब्लॉक’ कर दिया। इसी ब्लॉक लिस्ट से बाहर निकलने और अपनी बात मनवाने के लिए युवक टावर पर चढ़ गया।
40% OFF On Amazon, Click Here

नीचे मां का विलाप, ऊपर ‘मौत’ का खेल

जहाँ ऊपर युवक जिद पर अड़ा था, वहीं टावर के नीचे दिल दहला देने वाला मंजर था। युवक की मां रो रही थी और अपने लाल से नीचे आने की भीख मांग रही थी। मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने घंटों तक युवक को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी शर्तों पर अड़ा रहा।

कैसे हुआ ‘सुखद अंत’?

घंटों चले इस ‘हाईवोल्टेज ड्रामे’ के बाद सूझबूझ से काम लिया। युवक से मोबाइल फोन पर संपर्क साधा गया। काफी मान-मनौव्वल और ‘सब ठीक हो जाने’ के आश्वासन के बाद युवक का गुस्सा शांत हुआ। धीरे-धीरे जब वह नीचे उतरा, तब जाकर परिजनों ने राहत की सांस ली।

बहरहाल युवक सलामत है, लेकिन यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। प्यार का इजहार करने का यह ‘खतरनाक तरीका’ किसी बड़ी अनहोनी को दावत दे सकता था।

शेयर
error: Content is protected !!