Breaking News
1674565166142

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरित करने को लेकर एमपी प्रिंस राज ने मंत्री को लिखा पत्र

लाइव खगड़िया : समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज ने उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव को पत्र लिखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खगड़िया को स्थानांतरित करने की मांग की है. वहीं सांसद ने लिखा है कि जनहित में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खगड़िया को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रानी सकरपूरा में स्थानांतरित करने की मांग लम्बे समय से की जा रही है. रानी सकरपूरा, खगड़िया प्रखंड के आठ पंचायतों का मुख्यालय है और खगड़िया सदर अस्पताल से इसकी दूरी लगभग 25 कि.मी. होने के कारण आपातकाल की स्थिति में आम लोगों को जीवन रक्षक एवं स्वास्थ्य सम्बन्धी सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है.

सांसद ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खगड़िया को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रानी सकरपूरा स्थानांतरित करने की दिशा में उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है. ताकि रानी सकरपूरा एवं आसपास की 8 पंचायतों की आम जनता को इसका लाभ मिल सके. सांसद ने पत्र की प्रतिलिपि खगड़िया के जिलाधिकारी व सिविल सर्जन को भी प्रेषित किया है.

Check Also

Poster 2026 03 03 101008

मातम में बदली खुशियाँ : एक साल पहले हुई थी शादी, ईद मनाने घर लौटे युवक की अपराधियों ने ली जान

मातम में बदली खुशियाँ : एक साल पहले हुई थी शादी, ईद मनाने घर लौटे युवक की अपराधियों ने ली जान

error: Content is protected !!