Breaking News
IMG 20221126 WA0346

हाइवा व ऑटो की बीच टक्कर, एक की मौत व तीन घायल

लाइव खगड़िया : जिले के चौथम थाना क्षेत्र के डुमरी पुल के समीप शनिवार की शाम यात्रियों से भरी एक ऑटो व हाइवा के बीच टक्कर हो गई. हादसे में एक ऑटो यात्री की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. साथ ही ऑटो सवार तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसमें एक महिला यात्री भी शामिल है.

मृतक की पहचान चौथम थाना क्षेत्र के बड़ी तेलौंछ निवासी सिकंदर तांती का पुत्र 21 वर्षीय पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है. जबकि घायलों में मंटून सहनी की पत्नी रिंकू देवी व पुत्र अविनाश कुमार, बेलदौर थाना क्षेत्र के सोनमा बासा निवासी योगेंद्र साह का नाम शामिल है.

मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी ऑटो महेशखूंट की ओर जा रहा था. इसी दौरान बीपी मंडल सेतु के समीप ऑटो व हाईवा के बीच टक्कर हो गई. दुर्घटना में घटनास्थल पर ही ऑटो सवार एक यात्री ने दम तोड़ दिया. साथ ही तीन ऑटो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही चौथम थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए चौथम सीएचसी भेजा गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

Check Also

Poster 2026 03 02 104928

8.10 लाख का गांजा और 9.40 लाख नकद बरामद, दो की गिरफ्तारी

8.10 लाख का गांजा और 9.40 लाख नकद बरामद, दो की गिरफ्तारी

error: Content is protected !!