मुख्य सामग्री पर जाएं
चौथम

‘डाक पार्सल’ लिखे पिकअप से 484 लीटर कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

IMG 20260515 221943

लाइव खगड़िया : जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौथम थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया है और इस काले कारोबार में संलिप्त 5 अंतरजिला तस्करों को गिरफ्तार किया है।

डाक पार्सल की आड़ में हो रही थी तस्करी

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के निर्देशानुसार जिले में मादक पदार्थों पर प्रतिबंध को प्रभावी बनाने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को सूचना मिली कि एक पिकअप वैन, जिस पर ‘डाक पार्सल’ लिखा हुआ है, भारी मात्रा में कफ सिरप लेकर पहाड़चक मोड़ के पास अनलोड करने वाली है।

STF और DIU के साथ संयुक्त छापेमारी

सूचना मिलते ही चौथम थाना पुलिस, जिला सूचना इकाई (DIU) खगड़िया और एसटीएफ (SOG-03) पटना ने संयुक्त रूप से पहाड़चक मोड़ पर घेराबंदी की। तलाशी के दौरान पिकअप वैन (नंबर- BR-31GC-0940) से 41 कार्टून में रखी कुल 4840 बोतलें (484 लीटर) कोडीन कफ सिरप बरामद की गईं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

पुलिस ने मौके से पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो पटना, बेगूसराय और खगड़िया जिले के रहने वाले हैं:
धीरज कुमार (निजामपुर, दीदारगंज, पटना)
राहुल कुमार (निजामपुर, दीदारगंज, पटना)
मो० जीशान (सादपुर, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय)
नीरज कुमार (सादपुर, साहेबपुर कमाल, बेगूसराय)
भरत कुमार (ठठ्ठा, मानसी, खगड़िया)

बरामदगी एक नजर में:

कोडीन कफ सिरप: 484 लीटर (4840 बोतलें)
पिकअप वैन: 01 (डाक पार्सल अंकित)
मोबाइल फोन: 04

कानूनी कार्रवाई

मामले में चौथम थाना कांड संख्या 157/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं (21(C)/8(C)/29) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

छापेमारी दल का नेतृत्व चौथम थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने किया, जिसमें परि०पु०अ०नि० सिंटू कुमार, स०अ०नि० अभिमन्यु कुमार सहित DIU और STF के जवान शामिल थे।

शेयर
error: Content is protected !!