मुख्य सामग्री पर जाएं
व्रत-त्योहार

श्रद्धा-भक्ति के साथ की गई भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा

IMG 20221027 WA0125

लाइव खगड़िया : जिला मुख्यालय के चित्रगुप्त नगर मुहल्ले में स्थित चित्रगुप्त मंदिर में गुरूवार को कायस्थ समाज के लोगों और कलमजीवियों ने भगवान श्री चित्रगुप्त महाराज की पूजा अर्चना पूरे भक्ति भाव से किया. वहीं मुख्य यजमान के तौर पर एडवोकेट मुकेश कुमार और गोपाल कुमार नजर आये. वहीं चित्रगुप्त महापरिवार के संयुक्त सचिव अजिताभ सिन्हा ने बताया कि इस अवसर पर चित्रांश मिलन समारोह का भी आयोजित किया गया है.

मौके पर चित्रगुप्त महापरिवार के अध्यक्ष अशोक नारायण कर्ण, रविश चंद्र, अरूण नारायण वर्मा, रंजीतकांत वर्मा, संजय कुमार सिन्हा, निशांत अष्ठाना, अनिल कुमार सिन्हा, अनन्त कुमार सिन्हा, पवन कुमार सिन्हा, ईशान सिन्हा, समीर सिन्हा, आदर्श सिन्हा, नवीन कुमार सिन्हा, पवन कुमार श्रीवास्तव, मणिभूषण सिन्हा, आर एम पी मधुर, संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कलमजीवी मौजूद थे.

शेयर
error: Content is protected !!