Breaking News
IMG 20220909 WA0322

तेज रफ्तार की पिकअप ने बाइक को लिया चपेट में, किशोर की मौत

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : खगड़िया-अलौली मुख्य सड़क पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. घटना में बाइक सवार किशोर की मौत हो गई. मृतक मोरकाही थाना क्षेत्र के बछौता गांव के वार्ड 5 निवासी मो. रुस्तम का 17 वर्षीय पुत्र मो. खुशदिल बताया जा रहा है.

मिली जानकारी के अनुसार किशोर घर के बगल के मोटरसाइकिल गैरेज में काम करता था और वहीं से मोटरसाइकिल का कोई समान लाने के लिए बाइक से खगड़िया बाजार जा रहा था. इसी दौरान बछौता चौक से आगे एक तेज रफ्तार की पिकअप ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया. हादसे में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे बेगूसराय रेफर कर दिया था. लेकिन सदर अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई.

जिसके बाद चित्रगुप्तनगर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है. इधर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया है कि पिकअप चालक को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Check Also

IMG 20260616 WA0015 Scaled

​गंगा कटाव के स्थायी समाधान के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, बंडाल निर्माण हेतु DPR तैयार करने का निर्देश

​गंगा कटाव के स्थायी समाधान के लिए सीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल, बंडाल निर्माण हेतु DPR तैयार करने का निर्देश

error: Content is protected !!