मुख्य सामग्री पर जाएं
परबत्ता

सनकी पति ने गोली मारकर गर्भवती पत्नी को किया जख्मी

IMG 20220715 WA0209

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : जिले से एक बार फिर रिश्तों पर प्रहार की खबर है. कभी सात जन्मों का साथ निभाने का वादा करने वाला एक पति अपनी पत्नी को एक ऐसा जख्म दे गया है, जो रिश्ते को तार-तार कर गया है.

दरअसल जिले के लगार पंचायत के चकप्रयाग गांव से शुक्रवार की देर शाम एक सनकी पति के द्वारा अपनी गर्भवती पत्नी पर गोली चला देने की बातें सामने आ रही है. घटना में महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई है. घटना के बाद घायल महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया है.

गोली लगने से जख्मी महिला 25 वर्षीय अर्चना देवी बताया जा रहा है. घटना को परिवारिक कलह की वजह से पति भरत चौधरी के द्वारा अंजाम दिए जाने की बातें सामने आ रही है. महिला 8 माह की गर्भवती बताया जा रहा है. घटना पर परबत्ता के थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

शेयर
error: Content is protected !!