Breaking News
IMG 20220705 WA0214

सुपर स्ट्रक्चर का कार्य 560 मीटर अब भी शेष, दिसंबर तक चालू हो पायेगा सुल्तानगंज-अगुआनी पुल !!

लाइव खगड़िया (मुकेश कुमार मिश्र) : अगुआनी तथा सुल्तानगंज घाट के बीच गंगा नदी पर बन रहे फोर लेन महासेतु एवं सड़क़ संपर्क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. एसपी सिंगला कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ईं आलोक झा ने बताया है कि गंगा नदी के बीच पाया के उपर सुपर स्ट्रक्चर का कार्य प्रगति पर है और 3.160 किलोमीटर पर फोर लेन पुल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. जबकि सुपर स्ट्रक्चर का कार्य 3.160 किलोमीटर में से 2600 मीटर पूर्ण हो चुका है और 560 मीटर पर कार्य जारी है. बताया जाता है कि पुल के पाया नम्बर 5, 7 ,8, 11, 16, के बीच सुपर स्ट्रक्चर का कार्य चल रहा है.

उधर महासेतु के पहुंच पथ को लेकर अगुआनी से पसराहा के बीच मिट्टी भराई का कार्य अंतिम चरण पर है. हलांकि करना गांव के पास लगभग 400 मीटर पर भूमि अधिग्रहण से सम्बंधित मामला न्यायालय तक पहुंच गया है और वहां कार्य रूका हुआ है. साथ ही बन्देहरा में 10 मीटर पर कार्य रूका हुआ है. जबकि महासेतु पहुंच पथ के बीच में 15 स्थानों पर अंडर पास में 14 पर प्रारंभिक कार्य संपन्न हो चुका है और दो पर कार्य चल रहा है. बताया जाता है कि 15 अंडर पास में 6 पैसेंजर अंडर पास एवं 9 वाहन अंडर पास है. अगुआनी से पसराहा के बीच 5 स्थानों पर महासेतु पहुंच पथ का कार्य प्रगति पर है.

उल्लेखनीय है कि पहले मार्च 2020 तक इस महासेतु पर आवागमन शुरू करने का विभागीय निर्देश था. लेकिन 2019 की बाढ़ ने बाधा पहुंचाया और यह संभव नहीं हो सका. जिसके उपरांत विभाग ने 2021 तक महासेतु पर आवागमन चालू करने का लक्ष्य रखा था. लेकिन कोरोना काल में लॉक डाउन में भी कार्य प्रभावित रहा. फिलहाल दिसंबर 2022 का लक्ष्य निर्धारित है. लेकिन शेष बचे कार्यों को देखते हुए जानकार बताते है कि इस वर्ष भी सुपर स्ट्रक्चर का कार्य पूर्ण होने की संभावना कम दिख रही है. सुपर स्ट्रक्चर का कार्य संपन्न होने के बाद लगभग दो से तीन माह तक तकनीकी कार्य करने के साथ लाइव लोड चेकिंग किया जाना है. ऐसे में यदि सब कुछ ठीक रहा तो 2023 मार्च तक महासेतु का निर्माण कार्य पूर्ण होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 23 फरवरी 2014 को परबत्ता के केएमडी कॉलेज मैदान में महासेतु का शिलान्यास किया था. इधर गंगा की जलस्तर में भी वृद्धि हो रही है. बहरहाल देखना दीगर होगा कि पुल निर्माण कंपनी अगुआनी-सुल्तानगंज गंगा पुल को हैंडओवर कर पाती है.

Check Also

Poster 2026 03 06 034949

पूर्व विधायक डॉ. संजीव का सरकार पर बड़ा हमला : “जहाँ ‘सूरमा भोपाली’ पैदा हो रहे हों, वहाँ घुटन होना स्वाभाविक”

पूर्व विधायक डॉ. संजीव का सरकार पर बड़ा हमला : "जहाँ 'सूरमा भोपाली' पैदा हो रहे हों, वहाँ घुटन होना स्वाभाविक"

error: Content is protected !!