Breaking News
IMG 20220128 WA0003

हथियार व कारतूस के साथ अभियुक्त धराया

20220126 100741

लाइव खगड़िया (मनीष कुमार) : जिले के मड़ैया ओपी की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक प्राथमिक अभियुक्त को हथियार व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि आर्म्स एक्ट के प्राथमिक अभियुक्त सोनू कुमार बैसा बहियार में ताश खेल रहा है. सूचना पर मड़ैया ओपी अध्यक्ष विजय सहनी त्वरित कार्रवाई करते हुए सशस्त्र बल के साथ बैसा बहियार छापेमारी करने पहुंच गये.





बताया जाता है कि पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा. लेकिन पुलिस बल के द्वारा उसे खदेड़़ कर पकड़ लिया गया. जिसकी पहचान सोनू कुमार के रूप में हुई है. मौके से पुलिस ने एक देशी पिस्तौल व चार जिन्दा कारतूस भी बरामद किया है.

20211231 091631

बताया जाता है कि वैसा निवासी सोनू कुमार के विरूद्ध मड़ैया ओपी में 5 मामले दर्ज हैं. वे पूर्व के कई कांडों में आरोप पत्रित रहे हैं और उनका अपराधिक इतिहास रहा है. गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस के द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा था. छापेमारी दल में हवलदार अरूण कुमार सिंह, गृहरक्षक संजय यादव, नर्मदेश्वर सिंह व राम बहादुर दास शामिल थे.

Check Also

Poster 2026 05 23 112312

हरियाणा में बॉयलर फटने से खगड़िया के मजदूर की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

हरियाणा में बॉयलर फटने से खगड़िया के मजदूर की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

error: Content is protected !!